NEELAM GUPTA

Add To collaction

होली का हल्ला

होली आई।

चंदन की खुशबू जब फैली।
मन खिल गुलज़ार हो गया।
होली जो आई रंगों की। 
रंगीन सारा संसार हो गया।

चारों तरफ़ खुशियाँ ही खुशियाँ हो।
उड़े रंग अबीर-गुलाल। 
साल में आये एक बार।
रंग लो दिलों को प्यार के रंगों से हर बार।

लग गले एकदूजे के।
निभा लो भाई चारा।
उत्साह भर लो नयी प्रीत का।
फ़ासला कम कर भेदभाव मिटा दो सारा।

शिद्दत हो गयी देखे हुए। 
एक नया मुल्क अपना।
जहाँ रंगों में सब एक साथ घुल मिल कर ।
हो एक जगह पूरा हो ये सपना।

होली को हल्ला बोल दो।
जला दो भ्रमित मन की मलिन।
आगे बढ़कर सब सम्भाल लेना। 
अपने देश के कल को बना लो शालीन।

   8
3 Comments

Abhishek sharma

29-Mar-2021 09:31 PM

yes ,, best line

Reply

Author sid

28-Mar-2021 06:38 PM

Happy holi apko bhe ,

Reply

Apeksha Mittal

28-Mar-2021 03:35 PM

शिद्दत हो गई देखे एक मुल्क अपना , ये बहुत बड़ी बात कही अपने मैम , बहुत सही , सही बात है , सबको भेद भाव मिटाना चाहये

Reply